Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बाबा साहेब आम्बेडकर ने देश को संविधान दिया : सपा

 बाबा साहेब आम्बेडकर ने देश को संविधान दिया : सपा

– सपा ने मनाई बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती

गोरखपुर (हि.स.)। महानगर के बेटियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर भारत रत्न बाबा भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई गयी। वक्ताओं ने बाबा साहब को प्रसिद्ध विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी।

इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर भड़कते हुए कहा कि बाबा साहब भीमरावआंबेडकर ने देश संविधान दिया। आज उस संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। एक-एक संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, श्यामदेव निषाद, मैना भाई, सुशीला भारती, बल्लभ सहाय, अनिल कुमार, स्वतंत्र सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, राम नारायण यादव, नारायण बंधु, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, इंद्रेश यादव, चंद्रभान यादव, मारुति नंदन, जय हिंद यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, शहादत हुसैन आदि उपस्थित रहे।

डाॅ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular