Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांदा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली...

बांदा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, आधा दर्जन गिरफ्तार

बांदा(हि.स.)। जनपद के थाना बिसंडा क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार बड़ी बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही थी। इन घटनाओं को एक गिरोह अंजाम दे रहा था इस गिरोह से पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाई गई, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन बदमाश पकड़े गए हैं। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थी। जांच में पाया गया कि इन घटनाओं को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर एसओजी टीम और थाने की पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। अपने आप को पुलिस से घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

घायलों में से एक प्रमोद उर्फ बाहुबली 25 हजार रुपए का इनाम घोषित अपराधी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल होने वाले बदमाशों में दूसरा अखिलेश साहिल है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular