-गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में मुख्तार समेत चार आरोपितों की हुई पेशी
मऊ (हि.स.)। बांदा जेल में बंद माफिया सरगना मुख्तार अंसारी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में मऊ जिले के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को पेश हुए। इसके अलावा बाराबंकी जेल में बंद सलीम और गाजीपुर जेल में बंद अनवर एवं सहजानंद भी मऊ के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
स्पेशल कोर्ट के जज दिनेश चौरसिया ने पिछली सुनवाई में मुख्तार अंसारी, सलीम, अनवर एवं सहजानंद को मऊ के स्पेशल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। चारों आरोपितों के खिलाफ मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला में फर्जी असलहा लाइसेंस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में यह पेशी हुई है। पिछली सुनवाई में स्पेशल कोर्ट के जज ने आदेश दिया था कि मामले में आरोप तय करने के लिए मुख्तार, सलीम, अनवर समेत चारों को उचित सुरक्षा के बीच कोर्ट में प्रस्तुत करें। फिलहाल आज चारों आरोपितों की पेशी के बाद कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा है।
वेद नारायण
