Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ा सैलाब, महिला की बिगड़ी...

बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ा सैलाब, महिला की बिगड़ी तबियत

मथुरा(हि.स.)। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ के दबाव में शनिवार को एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। साप्ताहांत पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु की ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंचे। भारी भीड़ के चलते मंदिर में हालात खराब थे। इसके कारण मुजफ्फरनगर निवासी लक्ष्मी देवी की तबीयत बिगड़ गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन के साथ घर वापस चली गईं।

वृंदावन में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बना रहा। कुछ श्रद्धालु छाता लगा कर बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे। मुजफ्फरनगर की रहने वाली लक्ष्मी अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंची थी। भीड़ के दबाव के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे उनके परिजन घबरा गए। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular