Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहु को लाने से इंकार करने पर पुत्र ने पिता को उतारा...

बहु को लाने से इंकार करने पर पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

झांसी(हि.स.)। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में पिता और बेटे के बीच बहु को लाने को लेकर विवाद हो गया। बहु को लाने से मना करने पर बेटे ने पिता के ऊपर लाठियों से वार कर दिया। जिसे अचेत अवस्था में परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

बताया गया है कि 65 वर्षीय बालकिशन पुत्र चिंते रात्रि में अपने घर पर था। तभी उसके छोटे बेटे मलथु उर्फ हरदयाल ने अपने पिता से अपनी पत्नी को पीहर से लाने की जिद की। इस पर पिता ने बहु को लाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे उसका पिता लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंचे बालकिशन के बड़े बेटे जानकी प्रसाद ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा और पिता को लहूलुहान अवस्था में देख तत्काल वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

महेश/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular