Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार

बहराइच : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार

बहराइच के बौड़ी थाने की पुलिस ने 10 दिन पूर्व घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ मामले में फरार आरोपी को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बौड़ी थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति रोजी रोटी के सिलसिले में हरियाणा प्रांत में रह रहा है। जबकि उसकी पत्नी गांव पर रह रही है। 9 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान बिलासपुर के मजरे साईनगांव निवासी पीर अली घर में घुसा। रेप की नीयत से उसने महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने कड़ा प्रतिरोध किया। जिस पर युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उसका पति शनिवार को गांव आया। पत्नी को साथ लेकर थाने गया। पीड़िता की तहरीर पर घर में घुसकर छेड़छाड़, जान माल की धमकी की थाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। उपनिरीक्षक रघुवीर गौतम, मुख्य सिपाही कमलेश यादव ने शनिवार शाम खैराबाद चौराहे पर दबिश देकर पीर अली को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular