Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा-2022 में मायावती को...

बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा-2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना मेरा लक्ष्य

– बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का बलिया में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बलिया (हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा। बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर सोमवार को बलिया के रास्ते बिहार जा रहे थे।
फेफना में जोन कोऑर्डिनेटर डा. मदन राम, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व जिलाध्यक्ष हीरालाल कौशल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना यह साबित करता है कि मायावती सबको साथ लेकर चलने विश्वास करती हैं।
श्री राजभर ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी मुखिया का धन्यवाद करता हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मेरा प्रयास होगा कि राजभर समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़े समाज व सवर्ण समाज का भी वोट पार्टी से जोड़कर मायावती को 2022 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाऊंगा।कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। विकास के खोखले वादे कर के सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि सुशासन लाना है तो मायावती को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके लिए हम सभी संकल्पित होकर जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular