Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, किशोर समेत तीन दोस्तों...

बलिया : हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, किशोर समेत तीन दोस्तों की मौत

बलिया (हि.स.)। बलिया में बुधवार की दोपहर को बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में हाईटेंशन  का तार टूटकर  गिर गया। करंट की चपेट में आकर एक किशोर समेत तीन दोस्तों की  मौत हो गयी है। 
घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है। मृतकों की पहचान दलजीत टोला गांव निवासी अनुज सिंह (26) उसके दोस्त छोटू सिंह (17) और सोनू गुप्ता (22) के रुप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आज अनुज का जन्मदिन था, वह तीनों दोस्तों को लेकर मोटर साइकिल से केक लेकर घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया है। सूचना पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular