Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में छोटे भाई न3 बड़े भाई का सिर कूंच कर हत्या...

बलिया में छोटे भाई न3 बड़े भाई का सिर कूंच कर हत्या की

बलिया (हि. स.)। सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया में बुधवार को घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की छानबीन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी पहुंचे थे।

बुधवार को सुबह लगभग दस बजे महेश पासवान (45) पुत्र स्व रामभजु पासवान खाना खाकर डेरे पर जा रहा था। तभी रास्ते में छोटे भाई सोनू पासवान (24) से कहासुनी शुरू हो गयी। विवाद बढ़ने पर सोनू ने ईंट से बड़े भाई महेश के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग घायल महेश को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। सहतवार के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या हुई है। घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपित जल्द ही गिरफ्तार होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular