Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बलिया : पुरानी पेंशन के लिए 21 मार्च को होने वाले धरना-प्रदर्शन...

 बलिया : पुरानी पेंशन के लिए 21 मार्च को होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

बलिया(हि. स.)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 21 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर एकजुटता दिखाई।

इसके लिए राजकीय वाहन चालक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर जनपद के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण किया। कर्मचारियों का जत्था नलकूप विभाग, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत परिषद, पीडब्ल्यूडी, जिला उद्योग विभाग, टाउन महाविद्यालय, आर्युवेदिक एवं यूनानी अस्पताल, कृषि विभाग, विकास भवन, आईटीआई, सिंचाई विभाग व माडल तहसील होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

इन कार्यालयों में 21 मार्च के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। मोटरसाइकिल जुलूस में वेद प्रकाश पाण्डेय, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, कौशल उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव, संजय भारती, राजमंगल यादव, रामकुमार, अनिल राम, अवधेश तिवारी, एलबी शर्मा, करुणेश श्रीवास्तव, वाईडी मिश्रा, आषुतोष राय, प्रशांत गुप्ता,अजीत वर्मा, धनंजय सिंह, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, अश्विनी कुमार वर्मा, हीरालाल, विनोद पांडेय, कामेश्वर सिंह व अक्षय श्रीवास्तव आदि थे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular