Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ति करण अभियान का कैंप लगा

बलरामपुर :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ति करण अभियान का कैंप लगा

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तख्तरवा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्ति करण अभियान का कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के मंशा के अनुरूप किसान सम्मान निधि में आने वाली तमाम दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत तख्तरवा में भी शिविर लगाकर किसानों के सम्मान निधि में आने वाली समस्याओं को दूर करने हेतु शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना गया । मौके पर कृषि विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट अमित सिंह ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ जायसवाल समेत संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular