Sunday, May 24, 2026
Homeमनोरंजनबर्थडे स्पेशल फरवरी: फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट में किस्मत आजमा...

बर्थडे स्पेशल फरवरी: फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट में किस्मत आजमा चुके हैं अंगद बेदी

संजीदा और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अंगद बेदी आज अभिनय जगत का एक जाना-माना नाम बने चुके हैं।अंगद बेदी का जन्म 6 फरवरी, 1983 को दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था।बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं। पिता को क्रिकेट खेलता देख अंगद को भी इस खेल में रुचि आई अपनी पढाई के दौरान महज 16 साल की उम्र में अंगद रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए। अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर-19 भी खेल चुके हैं।

अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में रखा। साल 2004 में अंगद ने फिल्म ‘काया तारण’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। शशि कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अंगद अभिनेत्री सीमा बिस्वास के साथ अभिनय करते नजर आये । लेकिन उन्हें असली पहचान मिली साल 2011 में आई रेमो डिसूजा की फिल्म फालतू से। इस फिल्म में उनके अभिनय को हर किसी ने सराहा। इसके बाद अंगद कई फिल्मों में अभिनय करते नजर आये,जिनमें उंगली, पिंक, डियर जिंदगी, द जोया फैक्टर, गुंजन सक्सेना आदि शामिल हैं।

अंगद बेदी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने से उम्र में बड़ी अभिनेत्री नेहा धूपिया से लम्बे समय तक डेट करने के बाद 10 मई, 2018 को उनसे शादी कर ली। शादी के समय नेहा तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के छह महीने बाद अंगद और नेहा 18 नवंबर, 2018 को बेटी मेहर के माता -पिता बने। वहीं अक्टूबर 2021 नेहा और अंगद के दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का जन्म हुआ।

अंगद बेदी फिल्म जगत में अब भी सक्रिय हैं। वह आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लम्बी है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular