Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बबीना फायरिंग रेंज में गोला फटने से दो सैनिक शहीद

 बबीना फायरिंग रेंज में गोला फटने से दो सैनिक शहीद

झांसी (हि.स.)। बबीना थाना क्षेत्र के आर्मी फायरिंग रेंज में शुक्रवार को युद्धाभ्यास के दौरान गोला फटने से दो जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है। यह सूचना बबीना थाना पुलिस को दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक घटना तब घटित हुई जब सेना के जवान युद्धाभ्यास कर रहे थे। इसी बीच अचानक धमाके के साथ टैंक का बैरल फट जाने से यह हादसा हुआ। हालांकि इस मामले सेना और पुलिस के अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। सेना ने बबीना पुलिस को दो जवानों की मौत की सूचना जरूर दी है।

महेश/मोहित/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular