Sunday, July 12, 2026
Homeव्यापारबढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 40 हजार के पार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 40 हजार के पार

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ खुले।

कारोबार के शुरुआती सत्र में बॉम्‍बे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 242.08 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 40121.03 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्ससचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 142.20 अंक या 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 11881.10 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा था। 

उल्‍लेखनीय है कि बाजार में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले भी सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular