Monday, October 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबड़ी संवेदनहीनता : गोंडा ने लगाई आक्सीजन की गुहार, अयोध्या ने कर...

बड़ी संवेदनहीनता : गोंडा ने लगाई आक्सीजन की गुहार, अयोध्या ने कर दिया इंकार

गोण्डा।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार का असर अफसरशाही पर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। जहां यहां से खाली 38 खाली आक्सीजन सिलेंडरों से लदी गाड़ी को अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति नहीं दी जा रही है। यह हाल तब जब सीएमओ गोंडा ने यहां से भेजी गई गाड़ी को अधिकृत पत्र भी जारी किया गया है। बताया जाता है दोनों जिला प्रशासन के बीच समन्वय न होने के कारण आपूर्ति नहीं दी जा रही है। यह हाल तब है जब जिले में आक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यहां से गाड़ी भेजने वाले बग्गा एंड कम्पनी के ओनर गुरनेश सिंह ने बताया कि गाड़ी दोपहर से अयोध्या के मुमताजनगर में एक आक्सीजन प्लांट के सामने खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल आक्सीजन सेंटर से कोई आपूर्ति नहीं दी जा रही है। अयोध्या के एसडीएम ने मना कर दिया है और कहा कि डीएम गोंडा की अनुमति लाओ तब आक्सीजन मिलेगी। गोंडा डीएम कार्यालय ने इससे पल्ला झाड़ते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसके चलते यहां आक्सीजन की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। वहीं सीएमओ का कहना है कि नियमानुसार संबंधित प्रशासन और प्लांट को वर्तमान स्थिति में तत्काल आक्सीजन उपलब्ध करानी चाहिए। यह हजारों के जीवन से जुड़ा मामला है। दोनों जिलों की रार में यहां अभी भी सरकारी और निजी अस्पतालों में हाहाकार का आलम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular