Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

फिरोजाबाद में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसने यह कदम क्यों उठाया है इसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के सिरसा गेट छदामी की मढ़ैया निवासी रवि किशन (28) ने सोमवार को अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को गोली मार ली। अचानक घर में गोली चलने की आवाज सुन परिवार के अन्य लोग वह मौके पर पहुंचे तो रवि किशन मृत अवस्था में पड़ा था। पास में ही तमंचा व कारतूस पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद घटनास्थल से तमंचा कब्जे में लिया है।

थाना प्रभारी सिरसागंज ने बताया कि रवि किशन ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular