Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : भाई ने ही अन्य युवक के साथ मिलकर की थी...

फिरोजाबाद : भाई ने ही अन्य युवक के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या उसके ही भाई ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह हत्यारोपित की पत्नी से की गई अश्लील हरकत के कारण उसका मायके से न आना सामने आया है। एसओजी टीम व थाना सिरसागंज पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को घटना का खुलासा किया है। 

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि 11 दिसम्बर 2020 को सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक मैरिज होम के पास बम्बा नहर किनारे सिरसागंज के महबुलापुर कैराबली निवासी सत्यवीर उर्फ बंटी शव पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो गोपनीय रूप से पुलिस को जानकारी हुई कि बंटी की हत्या के पीछे उसके ही सगे भाई मनोज का हाथ है। 

उन्होंने बताया कि जब मृतक के भाई मनोज को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो पहले उसने घटना से इंकार किया, लेकिन जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल व साक्ष्य के आधार पर उससे गहनता से विश्वास में लेकर घंटो पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई की हत्या गांव के बंटू उर्फ नेपाली के साथ मिलकर किया जाना स्वीकार किया है। 

एसपी ग्रामीण ने बताया कि जब हत्यारोपित से हत्या के कारण के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मेरा भाई बंटी शराबी और गंजेड़ी था। हम चार भाइयों में मेरी ही शादी हुई है। मेरे भाई बंटी ने मेरी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की थी। उसकी हरकतों से आजिज होने के बाद पत्नी एक साल मायके में रह रही है। मेने वापस बुलाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह मेरे भाई बंटी के कारण वापस नहीं आ रही थी। मैंने कई बार बंटी को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मेरा भाई गांव के ही बंटी उर्फ नेपाली के साथ शराब पीता था। मैने नेपाली के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या की योजना बनाई। 11 दिसम्बर को नेपाली मेरे भाई बंटी को शराब पिलाने के बहाने बम्बा नहर किनारे ले गया। मैं भी खेतों से होकर वहां पहुंच गया और फिर हम दोनों ने पहले मफलर और फिर रस्सी से बंटी की गला दबाकर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपित को मनोज को जेल भेजा गया है, जबकि फरार हत्यारोपी बंटू उर्फ नेपाली पुत्र विजय सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। 

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular