Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : बोरिंग के दौरान खंभा हाईटेंशन तारों से टकराया, करंट आने...

फिरोजाबाद : बोरिंग के दौरान खंभा हाईटेंशन तारों से टकराया, करंट आने से तीन की मौत

फिरोजाबाद । जिले में रविवार सुबह पानी के लिए बोरिंग के दौरान खंभा गड्ढे में लगाते समय हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराच मच गया। जानकारी के मुताबिक टूंडला थाना क्षेत्र के नगला सिंघी के गांव बास झरना में यहां कुछ लोग बिजली का खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन के तारों से खंभा छू गया और उसमें करंट प्रवाहित हो गया। इसके कारण गांव बास झरना निवासी महाराज सिंह पुत्र नाथूराम, केशव पुत्र हरीश, राम ब्रिज पुत्र कुमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र पुत्र भूदेव सिंह, सुशील कुमार पुत्र रामलछिन व मुकेश कुमार पुत्र पप्पू सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान उक्त लोग गांव के ही बांकेलाल की सबमर्सिबल पर खंभा लगा रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular