Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: नहर में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, महिला सहित...

फिरोजाबाद: नहर में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, महिला सहित तीन को बचाया

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना जसराना में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला एवं तीन किशोरियां सोमवार को नहर में नहाते समय अचानक डूब गई। मौजूद लोगों ने म‌हिला एवं दो किशोरियों को बचा लिया। जबकि डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। थाना जसराना के गांव नगला जाट में तनु पुत्री मनोज शर्मा, सोनी पुत्री मनोज शर्मा निवासी भदेसरा सिरसागंज, बीना पत्नी निन्नू गुडगांव एवं नंदनी पुत्री रामकिशोर नगला बल्ल थाना सिरसागंज शादी समारोह में शामिल होने आईं थी। 24 जून को शादी संपन्न होने के बाद यहां रुक गईं। सोमवार को अन्य किशोरियों एवं महिलाओं के साथ चारों लोग बदनपुर के पास नहर में नहा रही थी तभी अचानक डूब गई। डूबते देख मौजूद अन्य किशोरियों एवं ग्रामीणों ने तीन को तो बचा लिया, जबकि एक किशोरी नंदनी की डूबने से मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर जाकर लेखपाल ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। 
इस सम्बंध में जसराना कोतवाल बीडी पांडेय ने कहा एक किशोरी की मौत हुई है। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular