Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरी कोतवाली

फर्रुखाबाद : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरी कोतवाली

फर्रुखाबाद (हि.स.)। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से काटने वाले की डेढ़ महीने से गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। पीड़ित पक्ष ने मोहल्ले के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया तथा कोतवाल जेपी पाल को जमकर खड़ी खोटी सुनाई। पीड़ित पक्ष का हंगामा देखकर कोतवाली पुलिस को पसीना छूट गया और आनन-फानन पीड़ित के घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली के रहने वाले राहुल मिश्रा को मोहल्ले के ही लोगों ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 7 जनवरी को इरादा कत्ल का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष मोहल्ले के अन्य लोगों को लेकर आज कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचा और उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा तथा पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह देखकर कोतवाली में मौजूद कोतवाल जेपी पाल के पसीने छूट गए और उन्होंने आनन फानन पीड़ित के घर पहुंच कर विवेचना शुरू कर दी। 
कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular