गोरखपुर (हि.स.)। फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक के जरिए धन उगाही करने वाले दो आरोपितों की लगभग 15 लाख की सम्पत्ति कुर्क की गई है। आरोपितों ने विधायक फतेह बहादुर सिंह, निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर और वरिष्ठ अधिवक्ता दीवानी न्यायालय का फर्जी फेसबुक आईडी प्रोफाइल बनाकर धन उगाही किया था। गोरखपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध कासिम व वाहिद के खिलाफ य़ह कार्रवाई हुई है। ये मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मड़ौरा के निवासी हैं। इनकी कुर्क की गई चल-अचल सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग 15 लाख 82 हजार रुपये आंकी गई है।
कैण्ट में दर्ज है मुकदमा
आरोपितों के खिलाफ गोरखपुर जिले के थाना कैंट में गैंगेस्टर एक्ट के तहत इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहाना है कि मथुरा जिले के मडौरा के रहते वाले आरोपी कासिम पुत्र चावसिंह, वाहिद पुत्र जुमरत, अंसार पुत्र वाहिद और शाकिर पुत्र सहजू का एक सुसंगठित आपराधिक गैंग है। ये अर्थिक-भौतिक लाभ के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ उनकी ख्याति को हानि पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रानिक संसाधनों के माध्यम से पहचान को प्रतिरुपण करते हैं। आरोपितों द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों के फोटो को फेसबुक प्रोफाईल से चोरी की जाती है और दूसरी फर्जी आईडी बनाकर पैसा मांगा जाता है। इतना ही नहीं, इनकी धनराशि को प्राप्त करने के लिए कूटरचित साक्ष्यों के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाया जाता है। पुलिस का कहना है कि इनके कृत्यों में विधायक फतेह बहादुर सिंह की फेसबुक आईडी बनाकर धन उगाही करना, निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की प्रोफाइल चेंज करना तथा दीवानी न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता से धन उगाही करना शामिल है।
आमोद
