Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: स्कूल के पास श्मशान बनाने को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर: स्कूल के पास श्मशान बनाने को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन

– पहले गांव से दूर श्मशान बनना था प्रस्तावित

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में बस्ती व स्कूल के पास बनाने जा रहे श्मशान का विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग की कि बस्ती व स्कूल के पास बन रहे श्मशान को रोका जाय और गांव से दूर पहले से प्रस्तावित स्थान पर बनाया जाय।

बिन्दकी तहसील के डीघ गांव में प्रधान द्वारा श्मशान बनाये जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान अनुसूचित जाति की बस्ती के पास बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शव जलते समय बदबू आने से लोगों का जीना दूभर हो जायेगा। वहीं, श्मशान के स्थान के पास ही प्राईमरी स्कूल है। जहां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। प्रधान ने ग्रामीणों की समस्याओं को नकारते हुए गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती के पास श्मशान बनाने की जिद है। जबकि चुनाव से पूर्व गांव से दूर श्मशान की जगह प्रस्तावित की गई थी जिस पर कोई विरोध नहीं है। लेकिन प्रधान उस स्थान पर बनाना नहीं चाहता।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मामले की जांच करा कर निकाकरण का आश्वान दिया है। इस मौके आधा सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular