Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की शोभायात्रा

फतेहपुर: धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की शोभायात्रा

– शोभायात्रा के समापन के बाद सभी ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को कलक्टर गंज स्थित साईं मंदिर से नव वर्ष के उपलक्ष में साईं जी की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यात्रा कलक्टर गंज के सभासद दिवाकर अवस्थी व पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें ढोल ताशे के धुन पर तमाम साईं भक्त कलक्टरगंज साईं मंदिर से नाचते गाते पैदल आईटीआई रोड होते हुए पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। इसके बाद शादीपुर चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए साईं मंदिर में ही शोभायात्रा का समापन किया गया।

इस अवसर पर सुनील शुक्ला, पंकज मिश्रा, सुगंध शुक्ला, शोभा द्विवेदी, मंजू मित्तल, रेखा पांडेय, अन्नपूर्णा मिश्रा, गीता द्विवेदी, शोभा दुबे, माया पांडे, मंजू मित्तल, रंजना सिंह, संतोष सिंह, सुरेश शुक्ला, शारदाशरण अवस्थी, राज किशोर त्रिपाठी, सुधाकर अवस्थी, पंकज मिश्रा, राहुल पांडे, निरंजन दुबे, श्रीराम, मृदुला दीक्षित, विक्रम सिंह, राजू मिश्रा, अमर दादा, रंजना सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular