फतेहपुर: जिले का लाल बालीवुड में मचाया धमाल

फतेहपुर (हि.स.)। जिले के शहर मुख्यालय के चौक बाजार के लाल ने अपने किरदार से बालीवुड में नाम रोशन करने में सफलता हासिल की है। वह 50 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफ कर चुके हैं। चौक हजारीलाल फाटक के रहने वाले फिल्म निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा के बेटे शिवार्थ श्रीवास्तव इन दिनों मुंबई में धमाल मचा रहे हैं।

मीडिया से रूबरू होते हुए रविवार को उन्होंने बताया कि अब तक वह 50 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफ कर चुके हैं। जिसमें बड़े कलाकार गोविंदा, विवेक ओबरॉय, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा की बेटी टीना हुजा जैसे नाम शामिल है। हम आपको बता दें कलर्स चैनल पर मधुबाला, लाइफ ओके पर गुस्ताख दिल, स्टार प्लस पर कहीं तो होगा के लिए भी शिवार्थ श्रीवास्तव कोरियोग्राफ कर चुके हैं। वही माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम जिसमें 2019 में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे थे। उनके सामने भी शिवार्थ श्रीवास्तव ने शो प्रस्तुत किया। तो 2021 में कोरोना के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष ऑनलाइन शो प्रस्तुत किया है। इस दौरान कैलाश खेर ने भी अपना शो प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि 2016 में आईपीएल के लिए अपना शो प्रस्तुत कर चुके हैं। स्टार परिवार के लिए जी रिश्ते अवार्ड के लिए काम करके फतेहपुर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अब तक यह सोनू सूद, ऋतिक रोशन जैसे नामचीन हस्तियों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

शिवार्थ श्रीवास्तव की माने तो वह लोकल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए फतेहपुर, कानपुर, इलाहाबाद जैसी जगहों पर भी अपने गुरु, अपने पिता सत्यार्थ सिन्हा के निर्देशन में फिल्म के माध्यम से मौका देकर उनको भी निखारने का काम करेंगे। वह मुंबई में क्रेजी ग्रुप के नाम से कंपनी बनाया है जिसके तहत अब तक कई देशों में शो भी कर चुके हैं और भविष्य में रेमो डिसूजा, मास्टर गणेश, मास्टर महादेवन जैसे कोरियो ग्राफर बन कर अपना नाम रोशन करना चाह रहे हैं।

error: Content is protected !!