Monday, June 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: छेड़खानी से आहत किशोरी ने खाया जहर, ईलाज के दौरान मौत

फतेहपुर: छेड़खानी से आहत किशोरी ने खाया जहर, ईलाज के दौरान मौत

– मृतका के परिजनों ने दो युवकों पर छेड़खानी का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में सोमवार को छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने जहर खा लिया। जिसकी ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी व आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर पुलिस तलाश शुरू कर दी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) कल रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टर ने कानपुर के हैलेट रेफर कर दिया था। जहां आज सुबह इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

मृतका की मां ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने जहर खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान कानपुर हैलट में मौत हो गई है। मृतका के मां की तहरीर पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular