Wednesday, July 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहगढ़ सेंट्रल जेल में 19 कैदी संक्रमित

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में 19 कैदी संक्रमित

फर्रुखाबाद (हि.स.)। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में बुधवार को 19 और बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिलेभर में आज 85 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोविड-19 बुलेटिन के मुताबिक शमसाबाद में दो, राजेपुर विकास खंड क्षेत्र में एक, नवाबगंज में दो, मोहम्मदाबाद में एक, कमालगंज में चार मरीज संक्रमित मिले मिले हैं। वहीं विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र में सर्वाधिक 36 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गए हैं, जिसमें केंद्रीय कारागार के 19 संक्रमित बंदी भी शामिल हैं। 39 मरीज अन्य जगहों के संक्रमित मिले हैं। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजीव का कहना है कि कोरोना को हराने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular