Tuesday, May 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाप्रो. मनोज बने बस्तर विश्वविद्यालय के वीसी, गोंडा में हर्ष

प्रो. मनोज बने बस्तर विश्वविद्यालय के वीसी, गोंडा में हर्ष

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में निदेशक रहे प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर (छत्तीसगढ़) का कुलपति बनकर जिले का नाम रोशन किया है। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में प्राध्यापक रहे स्वर्गीय डा. प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव तथा डॉ. शोभा श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव इन दिनों बीआर अंबेडकर विश्व विद्यालय आगरा में सेवारत थे। यहां पर वह डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स के विभागाध्यक्ष व मुख्य नियंता समेत कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी तथा उनके कई शोध पत्र प्रकाशित हुए। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने उन्हें बीते 02 सितंबर को कुलपति नियुक्त किया था। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन, रिश्तेदार, इष्ट मित्र व जनपद वासी गदगद हैं। एलबीएस पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. शेर बहादुर सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. अजीत सारस्वत व वंदना सारस्वत, डा ओंकार पाठक, डा. ओंकार प्रसाद मिश्र, डा. माधव राज द्विवेदी, डा. ऋषिकेश सिंह, डा. डीके गुप्ता, डा. एचपी श्रीवास्तव, डा जीएल प्रजापति, डा. त्रिलोचन सिंह, डा. केएन पांडेय, डा. एसबी सिंह, डा. शैलेंद्र मिश्र, डा रंजन शर्मा आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular