Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेम संबंध की जानकारी पर पिता ने गला घोटकर की बेटी की...

प्रेम संबंध की जानकारी पर पिता ने गला घोटकर की बेटी की हत्या

कानपुर (हि.स.)। रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर किशोरी की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एडीसीपी लाखन यादव ने बताया कि रावतपुर क्षेत्र के रहने वाले श्याम बहादुर ने सोमवार सुबह अपनी बेटी अर्चना की गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लेकर कर पूछताछ की तो पता चला कि मृत किशोरी श्याम नगर के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। जब इसकी जानकारी पिता को हुई तो उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। हत्या के आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकारा है।

एडीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। वारदात के बाद से पुलिस टीम घटनास्थल से सभी साक्ष्य का संकलन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular