Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका वाड्रा फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रहीं -...

प्रियंका वाड्रा फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रहीं – स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ(हि.स.)। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से लखनऊ पहुंची हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश में राजनीति का माहौल गरम हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद अब कांग्रेस पार्टी क्या बोलेगी यह देखने वाला होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular