Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी घोषित की

प्रयागराज : सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी घोषित की

फहीम सिद्दीकी महासचिव एवं कुलदीप यादव बने कोषाध्यक्ष
प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश रतन यादव ने सोमवार को नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। फहीम सिद्दीकी को महासचिव एवं कुलदीप यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है l सभी नियुक्त पदाधिकारियों का सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने स्वागत किया और विश्वास जताया कि सभी एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे। 
 जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में नवगठित अधिवक्ता सभा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष क्रमशः ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सत्यम पाण्डेय, धीरज कुमार, विनोद कुमार, सचिव पद पर अरुण कुमार निषाद, आदित्य विक्रम चौधरी, प्रवीण कुमार यादव, हया रिजवी, पूजा यादव, आशीष श्रीवास्तव, हरविंद्र यादव, सरताज अहमद, विशेष आमंत्रित सदस्य भोला नाथ यादव, रामलखन कश्यप, शिवशंकर यादव, कमरुल हसन सिद्दीकी, ओम प्रकाश यादव, अवधेश कुमार यादव, उमा शंकर पाल तथा घनश्याम यादव, जय प्रकाश नारायण, रमाकांत गुप्ता, कुन्दन विश्वकर्मा, अतुल कुशवाहा, संदीप यादव, रतीश यादव, संदीप शर्मा, सतवेन्द्र यादव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है । 
 इस अवसर पर योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, सुशील कुमार यादव, रूप नाथ यादव, सुशील सोनकर, मिन्हाजुददीन, रिपुसूदन यादव, वजीर खान, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, सुमित यादव आदि मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

Most Popular