Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रयागराज में अतीक के करीबियों के घर ईडी का छापा

 प्रयागराज में अतीक के करीबियों के घर ईडी का छापा

प्रयागराज/लखनऊ (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को अतीक अहमद और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की पहचान की है, जो जब्ती की प्रक्रिया में है।

ईडी के संयुक्त निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रयागराज के कालिंदीपुरम में रहने वाले खालिद जफर और जफर खान, गुलफुल, खान शौकत हनीफ आदि लोगों के यहां छापा मारा है। लूकरगंज और करेली में भी ईडी का छापा पड़ा है। खालिद, अतीक का फाइनेंसर है। उस पर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को पनाह देने का भी आरोप है। ईडी के अधिकारियों ने अतीक के 12 से ज्यादा करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular