Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे धर्मेन्द्र...

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे धर्मेन्द्र प्रधान

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 दिसम्बर को वाराणसी दौरे को लेकर केन्द्र सरकार के मंत्रियों की सक्रियता शहर में बढ़ गई है। शनिवार अपरान्ह केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शहर में पहुंचे।

शहर में आये केन्द्रीय मंत्री का स्वागत भाजपा के स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने किया। शहर में आने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और प्रधानमंत्री के आगमन, कार्यक्रम स्थल मार्ग को लेकर समीक्षा बैठक की। केन्द्रीय मंत्री विश्वनाथ कॉरिडोर में चल रहे कार्यों को देखने के बाद बरेका गेस्ट हाउस और उमरहां भी जाएंगे। बताते चलें बरेका में प्रधानमंत्री का रात्रि प्रवास और उमरहां में स्वर्वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव में प्रधानमंत्री का जाना प्रस्तावित है।इसके पहले केन्द्रीय मंत्री का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular