Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के भाई की गोली मारकर...

कासगंज में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

कासगंज (हि.स.)। जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर के मौजूदा प्रधान के भाई की चुनावी रंजिश के चलते गोली मार दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगा दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

ग्राम देवपुर निवासी मौजूदा प्रधान रामकुमार के 20 वर्षीय भाई यशवीर पुत्र रमन पाल सिंह को चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही नामजद आरोपितों ने शनिवार को गोली मार दी। परिजन एवं पुलिस उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रधान रामकुमार को हिरासत में ले लिया। इस पर लोगों का आक्रोश और अधिक भड़क गया। उन्होंने थाने के सामने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। काफी देर समझाया बुझाया तब कहीं जाकर जाम खोला गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या गांव के ही पूर्व सैनिक परिवार ने की है। चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular