प्रदेश के हर जिले में नियुक्त होंगे कांउसलर: सुषमा सिंह

बागपत। महिला उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए प्रदेश के हर जिले में कांउसलर नियुक्त करने की तैयारी महिला आयोग कर रहा है। इसको लेकर शनिवार को महिला आयोग की उपाध्यक्षा सुषमा सिंह बागपत पहुंचीं और महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों को लेकर चर्चा की। साथ ही कांउसलिग के द्वारा कितने केस सुलझाए गये इस पर भी विस्तार से उन्होंने जानकारी ली है। 
बागपत के गेस्ट हाउस पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्षा सुषमा सिंह ने बताया कि 20 मार्च से कोविड 19 के चलते आयोग की जन सुनवाई के जो कार्यक्रम होते थे वो नहीं हो रहे थे। कोविड19 के चलते लोग आयोग तक भी नहीं पहुंच पाते थे। इसलिए आज बागपत में जन सुनवाई का कार्यक्रम आयाजित किया गया है जिसके चलते महिला उत्पीड़न सबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए आदेश दिये गये हैं। साथ ही कोविड 19 के दौरान कितने केस महिला उत्पीड़न के आये और किस तरह के आये, उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। कोविड 19 के तहत लोग अभी भी अवसाद में हैं, लोग डरे हुए हैं। ऐसे में हम लोग एक रूपरेखा बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि महिला थाने के साथ 181 की टीम व काउन्सिलिंग की जो टीम है वो थाने पर बैठे। महिला परामर्श केंद्र जो कोविड 19 के चलते बैठ नहीं पा रहा था वह सक्रिय किया जाए। लाॅकडाउन 4 खुलने के बाद महिला थाना और काउन्सिलिंग की टीम को एक साथ जोड सके इसके लिए विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार पांच महीने में जो केस सामने आये हैं। उनमें 50 प्रतिशत केस काउन्सिलिंग के माध्यम से हल किये गये हैं। यह अच्छी बात है इसलिए हम लोग काउन्सिलिंग पर ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। कांउन्सलर कितने जिलों में नियुक्त हैं। इसकी जांच कर सभी जिलों में कांउन्सलर नियुक्त कराए जाएंगे। परामर्श केंद्र जो काम नहीं कर रहा था वह सक्रिय किया जाएगा। महिलाओं को बातचीत के द्वारा उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके साथ ही शनिवार को जो भी शिकायत महिला उत्पीड़न सबंधी आयी है उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये हैं। 

error: Content is protected !!