Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करें : शिवपाल यादव

प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करें : शिवपाल यादव

लखनऊ (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदाताओं से प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए वोट करने की अपील की है।

शिवपाल यादव ने ट्वीटर किया है- ”तरक्की और खुशियों से भरे दिन आने वाले हैं। प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए आज मतदान के दूसरे चरण में अपने घरों से निकलें और वोट अवश्य डालें।”

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किये गये वादों का पोस्टर अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने जिला प्रशासन पर चुनाव में भेदभाव का आरोप लगाया है। सैनी ने कहा कि सपा के लोगों को एजेंट नहीं बनने दिया जा रहा।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular