Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनपैसों के लिए शशि कपूर को बेचनी पड़ी थी अपनी कार

पैसों के लिए शशि कपूर को बेचनी पड़ी थी अपनी कार

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से छाप छोड़ने वाले अभिनेता शशि कपूर का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता शशि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी दमदार फिल्मों से हमेशा दर्शकों के दिलों में बने रहेंगे।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों से बड़े पर्दे की शोभा बढ़ाने वाले शशि कपूर को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ उनकी पत्नी जेनिफर ने दिया। 60 के दशक में शशि कपूर की फिल्में हिट हो रही थीं। लेकिन, अचानक उन्हें काम मिलना बंद हो गया। इससे शशि की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस बात का जिक्र शशि कपूर के बेटे ने एक इंटरव्यू में किया था।

इस दौरान अभिनेता शशि कपूर को काम मिलना लगभग बंद हो गया था। ऐसे में शशि को अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ी थी। इतना ही नहीं उनकी पत्नी जेनिफर को भी पैसों के लिए अपना कुछ सामान बेचना पड़ा था। इसके बाद नंदा ने शशि कपूर के साथ फिल्म ”जब जब फूल खिले” की, जो सुपरहिट रही। अभिनय के साथ-साथ शशि कपूर ने कुछ फिल्में भी बनाईं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ”अजूबा” का निर्देशन शशि कपूर ने किया था। उस समय यह फिल्म 8 करोड़ में बनी थी। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो सुपरफ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म की वजह से शशि कपूर को करीब 3.50 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस नुकसान से शशि की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। उस समय इस नुकसान की भरपाई के लिए शशि को अपनी कुछ संपत्ति भी बेचनी पड़ी थी। लिहाजा फिल्म ”उत्सव” के दौरान भी उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।

लोकेश चंद्रा/रामानुज

RELATED ARTICLES

Most Popular