Wednesday, May 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अभिरक्षा में ईश्वर को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

पुलिस अभिरक्षा में ईश्वर को साक्षी मानकर लिए सात फेरे

जालौन (हि.स.)। पहाड़गांव में पिता की नाराजगी के बाद युवती अपने प्रेमी संग सात फेरे में कामयाब हुई और पुलिस कस्टडी में उसने एक मंदिर में सात फेरे लिए। पिता इस शादी से नाराज था, लेकिन समझाने के बाद तैयार हो गया।

कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़ गांव में पुलिस कस्टडी में मां काली माता मंदिर पर अमित कुमार साधना के संग शादी रचा के एक दूजे के हो गए। वर पक्ष व कन्या पक्ष के बीच समझौता होने के बाद कन्या ने वर को माला पहना कर अपना पति स्वीकार किया।

साधना के पिता राम बिहारी इस शादी से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। पिता की नाराजगी के बाद बाद मामला कैलिया पुलिस तक पहुंच गया, पुलिस अभिरक्षा में एसआई कमल नारायण यादव, नवीन यादव सुनील कुमार, महिला कांस्टेविल राखी तथा ग्राम प्रधान कपिल देव राजपूत व दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया और शादी को संपन्न कराया।

विशाल /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular