Saturday, September 26, 2026
Homeमनोरंजनपीसी ने पति निक के साथ घर पर की महाशिवरात्रि की पूजा

पीसी ने पति निक के साथ घर पर की महाशिवरात्रि की पूजा

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह कर भी अपनी जड़ों के साथ जुड़ी हुई हैं। वह हर त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर भी उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपने घर पर महादेव की पूजा-अर्चना की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पति निक जोनस के साथ महादेव की मूर्ति के सामने पूजा करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा – आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ओम नमो: शिवाय।

उन्होंने भगवान शिव की यह मूर्ति अपने लॉस एंजिलिस के घर में स्थापित की है। खास बात यह है कि प्रियंका और निक की बेटी का भी यह पहला त्यौहार है।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular