Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपिकअप वाहन से बरामद हुई शराब, दो गिरफ्तार

पिकअप वाहन से बरामद हुई शराब, दो गिरफ्तार

कुशीनगर, 02 जून (हि.स.)। जिले की हनुमानगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक पिकअप वाहन को पकड़ा। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिकप वाहन से 25 पेटी अंग्रेजी शराब, 05 पेटी बीयर व 27 बोरी यूरिया बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान चम्पारण पश्चिमी निवासी विरेन्द्र प्रसाद, और भुआल गुप्ता के रुप में हुई है। इन लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन में बरामद शराब बिहार लेकर जा रहे थे। वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना में अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, तस्करी व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गोपाल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular