Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपद की गिरमा बनाये रखें अधिकारी:-अभिषेक सिंह

पद की गिरमा बनाये रखें अधिकारी:-अभिषेक सिंह

केंद्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप दें विकास कार्यों को गति

हरदोई(हि.स.)आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम अभिषेक सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी लोग भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति दें और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, असहायों तथा पात्रों तक पहुंचाएं। पद की गरिमा बनाये रखें और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने विगत 5 वर्षों में जनपद में भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 715507 कृषकों कोरुपये 1260.4 करोड़ की धनराशि वितरित करने के साथ वृद्धावस्था पेंशन के 143328 लाभार्थी हैं और 33505 नई वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गयी है तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना में 82752 लाभार्थी है और पिछले 5 वर्ष में 28922 नई निराश्रित महिला लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गयी है। इसी तरह दिव्यांगजन पेंशन के 27799 लाभार्थी है एवं विगत 5 वर्ष में 6267 बढ़े हुुए लाभार्थियों को दिव्यांगजन पेंशन स्वीकृत की गयी है।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क राशन योजना के तहत जनपद में 777236 परिवारों के 3147366 लाभार्थियों को हर माह राशन वितरण किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि जनपद वासियों उच्च स्वास्थ्य लाभ एवं इलाज के लिए मेडिकल कालेज के निर्माण हेतु मु. 175.01 करोड़ की धनराशि व्यय करते हुए मुख्य भवन तैयार कर दिया गया है और स्टाफ की तैनाती की जा चुकी है तथा राजकीय एलौपैथिक मेडिकल कालेज के भवन निर्माण हेतु मु0 212.09 करोड़ की धनराशि व्यय की जानी है और प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 425 लाभार्थियों को रू0 1406.38 लाख का ऋण, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत 239 लाभार्थियों को रू0 419.09 लाख का ऋण, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी योजना में 114 लाभार्थियों को रू0 142.50 लाख का ऋण वितरित करने के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 46130 लाभार्थियों को रू0 822.65 लाख से लाभान्वित किया गया है और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में 57098 आावासहीन परिवारों को रू0 68517.60 लाख, तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 153 आवासहीनों को रू0 183.60 लाख की धनराशि अवमुक्त कर पूर्ण कराया गया है। किया गया है।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि विगत 5 वर्ष में जनपद में मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत 239 लाभार्थियों को रू0 419.09 लाख का ऋण वितरित करने के साथ 1306 सामुदायिक शौचालय व 490 पंचायत भवनों का रू0 8555.4 लाख से निर्माण हुआ है तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 2574 ग्रामों/मजरों में रू0 26111.00 लाख से विद्युतीकरण कराया गया है और 78729 लाभार्थियों तथा सौभाग्य योजना में 156455 लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत संयोजन प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। सुशासन सप्ताह शपथ के अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नारायण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, अंबुज सहित कलेक्ट्रट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular