Thursday, June 25, 2026
Homeमनोरंजन'पठान' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी

‘पठान’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी

शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म से फीमेल लीड यानी दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक सोमवार को जारी कर दिया है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसे दीपिका ने फैंस के साथ साझा किया है।

फिल्म के इस फर्स्ट लुक में दीपिका हाथ में बंदूक लिए निशाना साधती नजर आ रही हैं। उनका ये डेयरिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular