Monday, September 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपकड़ा गया 15 हजार का इनामी बदमाश जफ़र उर्फ़ अज्जू

पकड़ा गया 15 हजार का इनामी बदमाश जफ़र उर्फ़ अज्जू

– राजघाट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

– अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार हुआ अज्जू

– राजघाट थाना में दर्ज हैं कई गंभीर मुक़दमे

गोरखपुर (हि.स.)। राजघाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। काफी दिनों से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश मोहम्मद जफर कुरैशी उर्फ अज्जू पुत्र मोहम्मद उमर को धर दबोचा है। इसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक राजघाट के थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में बदमाश के खिलाफ पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 34/2023 में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज है। जिसमें हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। इस मुक़दमे से सम्बन्धित मामलेमें वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस वजह से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। बदमाश मोहम्मद जफर कुरैशी उर्फ अज्जू पुत्र मोहम्मद उमर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला धम्माल में जामा मस्जिद के निकट का रहने वाला है। इसके पास से एक अवैध तमंचा एक अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने अब इसके खिलाफ एक अन्य मुक़दमा भी दर्ज किया है। यह धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत हुई है।

यह है आपराधिक इतिहास

– मुक़दमा अपराध संख्या 34/2023 में भारतीय दंड विधान की धारा 307, 504, 506, 34 थाना राजघाट में

– मुक़दमा अपराध संख्या 156/2023 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना राजघाट में

– मुक़दमा अपराध संख्या 187/2019 में भारतीय दंड विधान की धारा 147, 149, 307, 323, 325, 504, 506 में थाना राजघाट में

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular