Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव : ग्राम प्रधान और बीडीसी की वोटिंग में होगा यह...

पंचायत चुनाव : ग्राम प्रधान और बीडीसी की वोटिंग में होगा यह बदलाव

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र में इस बार होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करने वाले वोटरों को वोट डालते समय काफी ध्यान रखना होगा। इस बार उन्हें एक साथ चार पदों के प्रत्याशियों के लिए चार मतपत्रों पर ठप्पे लगाने होंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के इन चार पदों पर खड़े कुल उम्मीदवारों में से अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम और उसके चुनाव चिन्ह के आगे ही ठप्पा लगे, इसका खास ख्याल रखना पड़ेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार एक जिले में इन चार पदों के लिए एक साथ चुनाव करवाने की तैयारी शुरू की है। आयोग में पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है कि एक जिले में एक साथ इन चारों पदों के चुनाव में कुल कितने चुनाव कर्मचारी लगेंगे। अगर जिले में पर्याप्त कर्मचारी नहीं मिल सके तो फिर आसपास के अन्य जिलों से कार्मिक मंगवाने के लिए क्या व्यवस्था करनी होगी। चार पदों के लिए एक साथ मतदान करने वाले वोटर को मतदान करने में कितना समय लगेगा। यह सारा ब्यौरा तैयार कर राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इसका प्रस्तुतीकरण कर देंगे और उसके बाद ही आयोग पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तैयार करेगा। जनपदवार चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पहले से बनी विकासखंडवार मतदान करवाए जाने की व्यवस्था में बदलाव करना पड़ रहा है। प्रदेश के 18 मण्डल हैं। इनमें से प्रत्येक मण्डल के जिलों का वर्गीकरण करके एक चरण के लिए दो या तीन जिलों में मतदान करवाया जाएगा। दो या तीन मण्डल ऐसे हैं, जिनमें छह जनपद हैं उनके दो जनपद लिए जाएंगे, इस तरह से एक मंडल के छह जिलों में से हर चरण में दो-दो जिलों का मतदान एक साथ करवाया जाएगा।

यह भी पढें : राजस्व कार्यों में फिसडडी अधिकारियों के खिलाफ DM ने की कार्यवाही

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular