Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनौकरी के नाम पर युवाओं से रुपये की एक-एक हजार रुपये की...

नौकरी के नाम पर युवाओं से रुपये की एक-एक हजार रुपये की ठगी

औरैया (हि.स.)। जनपद में एक बार फिर नौकरी दिलाने के नाम पर फिर ठगी का मामला सामने आया है। यहां लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों से जनगणना में नौकरी दिलाने के नाम पर तकरीबन एक-एक हजार रुपये की ठगी कर ली गयी। जब छात्रों ने नौकरी न मिलने पर आवाज उठाई तो कुछ ही समय में जल्द नौकरी मिलने का आश्वासन मिलने लगा।

बताते चलें, जनगणना के नाम पर युवाओं को नौकरी दिलाए जाने का आश्वासन अस्पताल के कर्मचारी द्वारा किया गया था। काफी समय बीत गया और उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने शनिवार की संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर हंगामा काटा। इस दौरान वह युवक वही मिल गया, जिसने अपने माध्यम से किसी दूसरे को रुपये दिलवाए थे। युवकों का आरोप है कि उन्होंने जीतू नाम के व्यक्ति के भरोसे पर उस व्यक्ति को रुपये दिए थे। जीतू ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया था कि उनका पैसा सुरक्षित है। युवकों ने आरोप लगाया कि नौकरी लगने के उपरांत जो उन्हें वेतन मिलेगा उसमें भी दो हजार रुपये प्रतिमाह कमीशन के रूप में देना होगा।

पीड़ित अंकित कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जीतू नाम के शक्श ने उन्हें भरोसा दिला कर पैसा लिया और जल्द नौकरी दिलवा कर 17 हजार रुपये महीने तनख्वा दिलाने की बात कही। यही नही 17 हजार दिलवाने के एवज में दो हजार रुपए प्रति व्यक्ति से लेने की भी बात कही गयी। चूंकि वह पड़ोस में रहता है इसलिए विशवास करते हुए सभी लोगों ने पैसा दे दिया। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन ऐसे ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है या फिर यह नवयुवक नौकरी के नाम पर इसी तरह से ठगे जाते रहते हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular