Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिजी बिल्डर्स की वादाखिलाफी के विरोध में 18 गांवों का प्रदर्शन 20...

निजी बिल्डर्स की वादाखिलाफी के विरोध में 18 गांवों का प्रदर्शन 20 को जीडीए पर

गाजियाबाद(हि.स.)। निजी बिल्डर्स द्वारा जिले में विकसित की जा रही वेब एवं सन सिटी से प्रभावित 18 गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर 20 दिसम्बर को जीडीए मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। आज मीडिया सेंटर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में किसानों ने इसका ऐलान किया। किसानों ने जीडीए व निजी बिल्डर्स पर झूठे वायदे करने का आरोप भी लगाया।

किसान नेता लोकेश नागर ने कहा कि वेब एवं सन सिटी की शुरुआत साल 2005 के दौरान हुई थीं। उस समय मात्र दो सौ रुपए गज के दर से जमीन की खरीद फरोख्त की गई। किसानों के द्वारा साल 2008 में विरोध किए जाने पर जमीन का रेट 860 रुपये गज निकाला गया। उन्होंने बताया कि 2014 के दौरान ईकला,इनायतपुर,आरिफ पुर,महरौली,काजीपुरा,बयाना समेत कुल सात गांवों के किसानों के साथ त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। समझौते के अंतर्गत दो साल के भीतर काम पूर किए जाने थे,लेकिन एक लंबा समय बीतने के बावजूद 5 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। न ही नया रेट ही निर्धारित किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें नही मानी गईं तो वे लंबा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular