Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिजी ट्यूबेलो पर मीटर लगाने का विरोध, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

निजी ट्यूबेलो पर मीटर लगाने का विरोध, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद (हि.स.)। बिजली विभाग द्वारा निजी ट्यूवबैलों पर लगाए जा रहे मीटरों को विरोध करते हुए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन किसान के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एसडीएम जसराना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग न माने जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

जसराना एसडीएम नवनीत गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा बिजली विभाग द्वारा किसानों के निजी ट्यूवबैलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमदनी के अभाव में किसान बिना मीटर के ही बिजली का बिल का भुगतान नहीं कर पा रहा है तो मीटर लगने के बाद आखिर बिल का भुगतान कैसे होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर विभाग द्वारा मीटर लगाना बंद नहीं किया गया तो यूनियन किसानों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री रजनीश जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालीचरन यादव, जिला महासचिव अभयपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रीतोष यादव, प्रदेश महासचिव ऋषि यादव, राम सिंह वर्मा आदि पदाधिकारी एवं किसान आदि है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular