Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को धार देंगे योगी, प्रबुद्धजनों से होंगे रूबरू

 निकाय चुनाव को धार देंगे योगी, प्रबुद्धजनों से होंगे रूबरू

– चार दिसम्बर को तारामंडल स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में होने वाले निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन में होंगे रूबरू

गोरखपुर (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी चार दिसम्बर को जिले के प्रबुद्धजनों से रूबरू होंगे। इसमें गोरखपुर महानगर के सभी 80 वार्डो के आलावा 11 नगर पंचायतों के प्रबुद्धजन भी शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम तारामंडल स्थित दिग्विजय नाथ पार्क में दोपहर ढाई बजे से निर्धारित है।

निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन की दृष्टि से अगले सप्ताह महानगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चार कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम संख्या की दृष्टि से ऐतिहासिक करने की तैयारी है। इस बावत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं।

सीएम का यह है कार्यक्रम

– 27 नवम्बर को स्पोर्ट कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

– 28 नवम्बर को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में होगा।

– 30 नवम्बर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गीडा क्षेत्र में है।

बोले क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिसम्बर का प्रबुद्ध सम्मेलन होना है। तैयारियां लगभग की जा चुकी हैं। निकाय चुनाव की दृष्टि से यह सम्मेलन अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular