Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनहर में बह रहे शव को बाहर निकाले जाने पर पत्रकारों पर...

नहर में बह रहे शव को बाहर निकाले जाने पर पत्रकारों पर झल्लाए दारोगा

– पत्रकारों ने आलाधिकारियों से की शिकायत

कानपुर (हि.स.)। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में नहर में एक शव बह रहा था जब तक पानी से निकाला गया तब तक दूसरे चौकी क्षेत्र में शव पहुंच चुका था। इस बीच पत्रकार बराबर कवरेज करते रहे। इससे जिस क्षेत्र में शव को बाहर निकाला गया तो संबंधित चौकी इंचार्ज पत्रकारों पर झल्ला पड़े। ऐसे में पत्रकारों ने चौकी इंचार्ज की शिकायत आलाधिकारियों से कर दी। हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा स्थित नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात युवक का शव बांध में फंसे होने की खबर मिलते ही वहां पर देखने वालों की सैकड़ों की तादाद में भीड़ जमा हो गई जिसे देख इलाकाई लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व चौकी प्रभारी सरिता मिश्रा ने शव को नहर से बाहर निकलवाने का प्रयास किया जहां गहराई व पानी का तेज बहाव होने के चलते अथक प्रयासों के बाद भी शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। शव तेज बहाव के साथ आगे बह गया जिस पर चौकी प्रभारी संग चौकी की पुलिस शव को पानी से बाहर निकालने के चक्कर में शव के साथ लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक पैदल ही चलती चली गई। लेकिन पानी का तेज बहाव शव को आगे बहाते ले गया, जिस पर चौकी प्रभारी सरिता मिश्रा ने कंट्रोल रूम में सूचना कर आगे की पुलिस को शव के बह जाने की बात को अवगत करा दी। इसके बावजूद बह रहे शव को कई घंटों बाद भी कोई निकालने नहीं गया, लेकिन कुछ ही देर बाद नौरैयाखेड़ा स्थित एक अज्ञात लड़का अपने भाई के गुम हो जाने की बात कह कर रोने लगा और पानी में बह रहे शव को पनकी थाना अंतर्गत गोपालपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एकता पार्क के सामने पकड़ कर नहर से बाहर निकाल लिया और शव का चेहरा देख अपने भाई के ना होने की बात कहकर वहां से चला गया। जिसके बाद क्षेत्र में शव मिलने की बात से गुस्साए व झल्लाए गोपालपुर चौकी प्रभारी ने घटनाक्रम में पहुंचकर शव से छेड़छाड़ करने की बात कहकर पत्रकारों से अभद्रता कर दी। चौकी प्रभारी से नाराज पत्रकारों ने उच्च अधिकारियों को कॉल कर उनकी शिकायत की। शव की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है पुलिस ने मृतक की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular