– गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 583 डीजल नावों को सीएनजी इंजन में कन्वर्जन
– नगर निगम डीजल नाव को सीएनजी में कन्वर्जन किये जाने के लिए नाविकों को कर रहा प्रेरित
वाराणसी (हि.स.)। नये साल 2023 के शुरूआत से ही देशी-विदेशी पर्यटक गंगा नदी में सीएनजी नावों से नौकायन का आनन्द ले सकेंगे। इसके लिए वाराणसी नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिया है। नगर निगम की पहल पर गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त किये जाने के लिए डीजल नाव को सी.एन.जी. नाव में कन्वर्जन किया जा रहा है। नगर निगम ने मेसर्स मायकान इण्डिया लिमिटेड को 657 नावों की सूची उपलब्ध कराई थी, जिसमें कम्पनी 583 डीजल नावों को सी.एन.जी. ईंजन में कन्वर्जन कर चुकी है।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा नाविकों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या के निराकरण के लिए एजेंसी को अवगत भी कराया जा चुका है। डीजल नाव को सीएनजी में कन्वर्जन किये जाने के लिए नगर निगम द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पुराने लाइसेन्स की नवीनीकरण की कार्यवाही के साथ नये लाइसेन्स की अनुमति भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके।
उन्होंने बताया कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नमो घाट का कार्य लंबित हुआ था। वर्तमान में नमो घाट पुनर्विकास-फेज-1 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही वाराणसी स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजना ससमय पूर्ण कराये जाने के लिए लगातार कार्य चल रहा है।
श्रीधर
