Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनरेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सौंपा पिहानी को तहसील बनाने का प्रस्ताव

नरेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सौंपा पिहानी को तहसील बनाने का प्रस्ताव

हरदोई (हि.स.)। हरदोई के विकास पुरुष के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिहानी कस्बे को तहसील बनाए जाने की मांग की।

भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पिहानी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बताईं। यह भी कहा कि पिहानी क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील तक आने के लिए करीब 27 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे वहां की जनता काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता की समस्या को देखते हुए उन्होंने पिहानी को तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। इससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निवारण होगा।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular